Loading...

सोलन कॉलेज के दोनों गेटों के बीच पूरा मार्ग नो पार्किंग जोन घोषित

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

सोलन के जिला दण्डाधिकारी मनमोहन शर्मा ने यातायात व्यवस्था, जनहित और जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राजकीय महाविद्यालय सोलन के निचले गेट से ऊपरी गेट तक पूरे मार्ग को नो पार्किंग जोन घोषित कर दिया है। इस दायरे में प्रधानाचार्य निवास के आसपास का क्षेत्र भी शामिल किया गया है और आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं।

सोलन

जिला दण्डाधिकारी ने ये आदेश मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी किए हैं। आदेश के अनुसार राजकीय महाविद्यालय सोलन मार्ग से राजगढ़ रोड पर स्थित महाविद्यालय के निचले गेट से लेकर ऊपरी गेट तक का संपूर्ण मार्ग नो पार्किंग जोन रहेगा। प्रशासन ने इस क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बनाए रखने और जन सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया है।

Related Topics: •