Loading...

Election / सोलन नगर निगम चुनाव: भाजपा ने 17 वार्डों के प्रत्याशी घोषित किए, चुनावी रण तेज

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन2 • 1 Hour Ago • 1 Min Read

Himachalnow / शिमला

Election : सोलन नगर निगम चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 17 वार्डों के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है, जिसमें विभिन्न श्रेणियों के प्रत्याशियों को शामिल किया गया है। सूची जारी होने के बाद पार्टी संगठन ने वार्ड स्तर पर चुनावी गतिविधियों और प्रचार कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

शिमला

सोलन नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल की ओर से जारी सूची के साथ ही सोलन में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।भाजपा ने विभिन्न श्रेणियों के 17 वार्डों के लिए उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं, जिनमें महिला, अनुसूचित जाति और सामान्य वर्ग के प्रत्याशियों को शामिल किया गया है। पार्टी ने संतुलन साधते हुए पुराने चेहरों के साथ नए उम्मीदवारों को भी मौका दिया है।

घोषित प्रत्याशियों के अनुसार—

वार्ड देऊंघाट सपरून (महिला) से नीलम कुमारी, रेलवे स्टेशन से सुषमा शर्मा, कठेड़ से पीयूष गर्ग, चंबाघाट सलोगड़ा से रोहित भारद्वाज, लोअर बाजार (महिला) से प्रियंका, जवाहर पार्क (महिला) से रेखा साहनी, शिल्ली रोड (अनुसूचित जाति) से सुरेन्द्र कुमार, मधुवन कॉलोनी (महिला) से सलिता शर्मा को टिकट दिया गया है।इसी तरह चौंरी घाटी से वीरेन्द्र सूद, डिग्री कॉलेज (महिला) से सरिता ठाकुर, सन्नी साइड से प्रियंका अग्रवाल, क्लीन (अनुसूचित जाति) से मीरा आनंद, हाऊसिंग बोर्ड (महिला) से मीना कुमारी, तहसील पतरार से अभिषेक ठाकुर, रबौण आंजी (अनुसूचित जाति महिला) से सीमा देवी और बसाल पट्टी कथेड़ (महिला) से तरूणा शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है।

प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही भाजपा ने चुनावी रणनीति को धार दे दी है। पार्टी संगठन अब वार्ड स्तर पर प्रचार अभियान तेज करने की तैयारी में जुट गया है।राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपा की यह सूची स्थानीय समीकरणों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, जिससे मुकाबला और रोचक होने की संभावना है।अब देखना होगा कि कांग्रेस और अन्य दल अपने उम्मीदवारों के साथ किस तरह की रणनीति अपनाते हैं और सोलन नगर निगम की सत्ता किसके हाथ में जाती है।