Tag: Featured

  • अनियंत्रित होकर नाले में गिरा वाहन, दो घरों के बुझे चिराग

    अनियंत्रित होकर नाले में गिरा वाहन, दो घरों के बुझे चिराग

    HNN / चंबा

    हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में दिवाली की देर रात दो घरों में सन्नाटा पसर गया। घर के लोग दिवाली मना रहे थे, अचानक इसी दौरान उन्हें फोन आया कि उनके घर के चिराग बुझ चुके हैं। बता दे कि पुलिस थाना भरमौर के तहत गरीमा-रैटण मार्ग पर सोमवार देर शाम एक जीप अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। हादसे में वाहन में सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 21 वर्षीय सन्नी पुत्र अर्जुन सिंह निवासी गांव गरीमा व 28 वर्षीय अशोक कुमार पुत्र देशराज निवासी गांव रैटण के रूप में हुई है।

    जानकारी के अनुसार उक्त दोनों युवक एचपी-01 सी 2148 वाहन में सवार होकर देर शाम भरमौर से रैटण गांव की ओर निकले थे। इस दौरान जब जीप गरीमा गांव से करीब 200 मीटर आगे पहुंची, तो अचानक अनियंत्रित होकर गहरे नाले में जा गिरी। जीप के नाले में गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और वाहन में सवार दोनों युवको को सड़क तक पहुंचाया।

    हालत गंभीर होने के चलते इन्हे उपचार के लिए भरमौर अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, तब तक काफी देर हो चुकी थी। उधर, एसडीएम भरमौर असीम सूद ने कहा कि गरीमा रैटण मार्ग पर सोमवार देर शाम एक जीप अनियंत्रित होकर गहरे नाले में गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में दोनों मृतकों के स्वजनों को 10-10 हजार रुपये फौरी राहत राशि प्रदान कर दी गई है।

  • सड़क किनारे पैदल जा रहे व्यक्ति को गाड़ी ने मारी टक्कर, दर्दनाक मौत

    सड़क किनारे पैदल जा रहे व्यक्ति को गाड़ी ने मारी टक्कर, दर्दनाक मौत

    HNN/ मंडी

    मंडी जिला के सुंदरनगर थाना के अंतर्गत एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है जहां कार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। स्थानीय लोगों द्वारा व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल भी पहुंचाया गया परंतु उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। वही व्यक्ति को टक्कर मारने के बाद से वाहन चालक मौके से फरार बताया जा रहा है जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

    हादसा उस वक्त पेश आया जब अमर चंद जड़ोल के समीप पैदल ही कहीं जा रहा था कि तभी (HP 12-K-3789) नंबर कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। जब तक लोगों द्वारा व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया जाता तब तक वह दम तोड़ चुका था।

  • त्योहार सीजन के चलते सब्जियों के दामों में आया उछाल, मटर, मशरूम सहित….

    त्योहार सीजन के चलते सब्जियों के दामों में आया उछाल, मटर, मशरूम सहित….

    HNN / शिमला

    त्योहार सीजन के चलते सब्जियों के दामों में भारी उछाल देखने को मिला है। सब्जियों के दाम 2 गुना अधिक बढ़ गए हैं। पहले ही प्रदेश में महंगाई चरम सीमा पर है। तो वही, त्योहार सीजन में आम आदमी की जेब पर महंगाई का और अधिक बोझ पड़ रहा है। फेस्टिवल सीजन की शुरूआत होते ही सब्जियों और फलों के दामों में बड़ी तेजी देखी गई है।

    सबसे ज्यादा टमाटर, मटर, मशरूम , फूल गोभी के दामों में अधिक उछाल देखा गया है। इतना ही नहीं पनीर के दाम भी आसमान छू रहे हैं। टमाटर 80-90 रुपए किलो, मशरूम 150-170 रुपए, फूलगोभी 60 से 80 रुपए किलो, तो मटर भी 120 से सीधे 200 रुपए तक पहुंच गया है।

    वही पनीर के दाम 220 रुपए तक पहुंच गए हैं। इतना ही नही प्याज 50, खीरा 50, शिमला मिर्च 60 से 70 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है।

  • दीपावली के लिए हिमाचल के बाजार गुलजार, जमकर हो रही खरीदारी

    दीपावली के लिए हिमाचल के बाजार गुलजार, जमकर हो रही खरीदारी

    HNN/ शिमला

    दीपावली के लिए हिमाचल के बाजार गुलजार हो गए हैं। सुबह से ही प्रदेश के बाजारों में लोगों की भीड़ देखने को मिली तथा दिन तक लोगों का हुजूम बाजारों में उमड़ पड़ा। कुछ लोग खरीदारी के लिए बाजार पहुंचे तो कुछ लोगों ने मौज मस्ती और घूमने के लिए बाजारों का रुख किया। जगह-जगह पटाखों की दुकानें लगी हुई है जहां पर अत्यधिक भीड़ देखने को मिली। खास तौर पर पटाखे खरीदने को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखा गया।

    इसके अलावा महिलाओं ने घरों को सजाने के लिए मिट्टी के दीये भी खरीदे। दीपावली के लिए न केवल शहर बल्कि नगर सहित ग्रामीण इलाकों से पहुंचे ग्राहकों की खरीदी से बाजार गुलजार नजर आए तथा मुख्य मार्ग सहित अन्य मार्गो पर भारी भीड़ सुबह से लेकर देखी गई। रविवार के बाद सोमवार को भी कपड़ा, रेडीमेड, आभूषणों, श्रृंगार, इलेक्ट्रॉनिक्स सहित अन्य दुकानों पर लोग दीपावली के लिए खरीददारी करते नजर आए।

    दीपावली पर रेडीमेड कपड़ों सहित गिफ्ट शॉप और सजावट की दुकानों पर सबसे अधिक भीड़ नजर आई। इसके साथ ही पूजन सामग्री की दुकानों पर भी लोगों का तांता लगा रहा तथा दीपावली के लिए लोग पूजन सामग्री खरीदते रहे। इसके अलावा प्रदेश के विभिन्न बाजारों में जगह-जगह जगह लगी मिष्ठान्न की दुकानों से भी लोगों ने विभिन्न प्रकार की मिठाइयां खरीदी। वही, त्योहारी सीजन के चलते स्वास्थ्य विभाग पहले से ही अलर्ट मोड पर है तथा प्रदेश के बाजारों का औचक निरीक्षण कर मिठाइयों के सैंपल भर लिए गए हैं।

    अक्सर देखा जाता है कि कुछ दुकानदार चंद पैसों के लालच में लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करते हैं और मिठाइयों सहित अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट कर उसे बेचते हैं। इसी के चलते स्वास्थ्य विभाग पहले से ही अलर्ट मोड़ पर आ चुका है। वही त्योहारी सीजन के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। वही फायर ब्रिगेड की टीमें भी मुस्तैदी से अपना कार्य कर रही है।

    उधर, दीपावली त्योहार के चलते सड़कों पर रुक-रुक कर जाम की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में खरीददारी करने पहुंचे लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, इस बार दीपावली पर लोगों की भीड़ उमड़ने से दुकानदारों ने भी राहत की सांस ली है।

  • आज मां लक्ष्मी को कैसे करें प्रसन्न, राशि अनुसार जाने मां को क्या चढ़ाएं और किन मंत्रों का करे जप

    आज मां लक्ष्मी को कैसे करें प्रसन्न, राशि अनुसार जाने मां को क्या चढ़ाएं और किन मंत्रों का करे जप

    HNN / नाहन

    दिवाली पर मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और धन के देवता भगवान कुबेर की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। आज 24 अक्तूबर को दिवाली पर लक्ष्मी पूजा फिर इसके बाद 25 अक्तूबर को आंशिक सूर्य ग्रहण लगेगा, जिसके चलते 26 को गोवर्धन पूजा और 27 अक्तूबर को भाईदूज का पर्व मनाया जाएगा।

    दिवाली पर रोशनी करने और रात को लक्ष्मी पूजा का विशेष महत्व होता है। शास्त्रों के अनुसार दिवाली पर अगर व्यक्ति अपनी राशि के अनुसार मां लक्ष्मी की पूजा करता है तो उसके घर में सुख-समृद्धि, धन-वैभव और ऐशोआराम की कोई कमी नहीं रहती है।

    मेष– ग्रहों के सेनापति मंगल मेष राशि के स्वामी होते हैं। ऐसे में अगर इस राशि के जातक दिवाली पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो पूजा में मां लक्ष्मी को गुलाब के फूल चढ़ाएं और लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ करें।

    वृषभ– इस राशि के स्वामी शुक्र ग्रह होते हैं। शुक्र सुख और सपन्नता के कारक ग्रह होते हैं इसलिए दिवाली पर शुभ मुहूर्त में पूरे विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। इसके साथ पूजा के दौरान ॐ महालक्ष्म्यै नमः मंत्र का जाप करना शुभ लाभदायक होता है।

    मिथुन– इस राशि के स्वामी बुध ग्रह होते हैं। ऐसे में दिवाली की रात को मां लक्ष्मी और भगवान गणेश के पूजा में धन की प्राप्ति के लिए मोदक चढ़ाने चाहिए।

    कर्क– कर्क राशि पर चंद्रमा का आधिपत्य होता है। ऐसे में दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजन में कमल के फूल चढ़ाएं और मंत्रों का जाप करें।

    सिंह– सिंह राशि के स्वामी सूर्य होते हैं। ऐसे में दिवाली के दिन सुबह स्नान करने के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें और रात के समय चौकी पर भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की मूर्तियां रखकर विधिवत पूजन करें।

    कन्या– कन्या राशि के जातक सुख समृद्धि के लिए दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल के फूल और खीर चढ़ाना चाहिए।

    तुला– शुक्र ग्रह इस राशि के स्वामी होते हैं। धन और वैभव की प्राप्ति के लिए मां लक्ष्मी को लाल रंग के फूल और पूजा सामग्री को अर्पित करना चाहिए।

    वृश्चिक– वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल होते हैं। ऐसे में लक्ष्मी पूजन के दिन देवी पर लाल सिंदूर चढ़ाना चाहिए।

    धनु– धनु राशि के स्वामी ग्रह बृहस्पति देव होते हैं। इस तरह से दिवाली के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए सफेद रंग के कमल अर्पित करें।

    मकर– मकर राशि के स्वामी शनिदेव होते हैं। ऐसे में दिवाली पर पूजा के दौरान मां लक्ष्मी समेत सभी देवी-देवताओं के सामने तेल के दीये जलाकर जीवन में सौभाग्य और सफलता की प्राप्ति कर सकते हैं। मान्यता है शनिदेव को तेल का दिया जलाने पर वह जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं।

    कुंभ– मकर राशि की तरह ही कुंभ राशि के स्वामी शनिदेव होते हैं। ऐसे में देवी लक्ष्मी की पूजा के बाद पीपल के पेड़ के नीचे तेल का दिया जरूर जलाएं। इस उपाय से कुंभ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा।

    मीन– इस राशि के स्वामी ग्रह गुरु होते हैं। दिवाली के दिन मां लक्ष्मी को लाल रंग अर्पित करें। इससे वैवाहिक जीवन काफी सुखमय होगा।

  • कारगिल पहुंचे पीएम मोदी, इस साल भी सेना के जवानों के साथ मनाएंगे दिवाली

    कारगिल पहुंचे पीएम मोदी, इस साल भी सेना के जवानों के साथ मनाएंगे दिवाली

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल भी सेना के जवानों के साथ दीवाली मनाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2014 में जब से प्रधानमंत्री की कुर्सी संभाली है तब से वह हमेशा ही जवानों संग दिवाली का पर्व मनाते आ रहे हैं।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सोमवार सुबह जम्मू कश्मीर के कारगिल पहुंचे और वहां उपस्थित सभी जवानों को दीपावली की शुभकामनाएं दी।

    पीएम मोदी ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा-

    पीएम मोदी की सरहद वाली दिवाली 

    4 नवंबर 2021: पीएम मोदी ने राजोरी के नौशेरा सेक्टर में जवानों संग दिवाली मनाई।

    14 नवंबर 2020: पीएम मोदी ने सातवीं दिवाली जैसलमेर के लोंगेवाला पोस्ट पर जवानों के साथ प्रकाश पर्व मनाया था । 

    27 अक्तूबर 2019: पीएम मोदी ने 2019 में एलओसी पर जवानों के साथ दिवाली मनाई थी।

    7 नवंबर 2018: 2018 में पीएम मोदी ने भारत तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों के साथ उत्तराखंड के हर्षिल में दिवाली मनाई थी।

     18 अक्तूबर 2017: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवानों के संग दिवाली मनाई थी। तब उन्होंने जम्मू कश्मीर के गुरेज में सैनिकों के बीच दिवाली मनाकर उनका जोश बढ़ाया था। 

     30 अक्तूबर  2016 : पीएम मोदी 2016 में हिमाचल के किन्नौर में दिवाली मनाने पहुंचे थे। यहां उन्होंने भारत चीन बॉर्डर के पास जवानों के साथ दिवाली मनाई थी।

    11 नवंबर 2015: पीएम मोदी ने पंजाब में जवानों के साथ दिवाली मनाई थी। यहां वे 1965 युद्ध के वॉर मेमोरियल का दौरा भी करने पहुंचे थे। 

    23 अक्तूबर  2014: मई 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी ने जवानों के साथ दिवाली मनाने का फैसला किया था। इसके बाद 23 अक्तूबर 2014 को उन्होंने बतौर पीएम सियाचिन में पहली दिवाली मनाई थी।

  • आज शाम इतने बजे के बाद थम जाएंगे एचआरटीसी बसों के पहिए, यात्रियों की मांग पर…

    आज शाम इतने बजे के बाद थम जाएंगे एचआरटीसी बसों के पहिए, यात्रियों की मांग पर…

    HNN / ऊना

    आज देशभर में दीपावली का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। ऐसे में हिमाचल पथ परिवहन निगम त्योहार सीजन के चलते विभिन्न रूटों पर अतिरिक्त बसें भेज रहा है ताकि लोगों को त्योहार में कोई परेशानी ना हो। यात्रियों की मांग पर एचआरटीसी विभिन्न रूटों पर अतिरिक्त बसें भेज रहा है।

    ज्यादातर बसें औद्योगिक क्षेत्र के लिए भेजी जा रही है, क्योंकि औद्योगिक क्षेत्रों में बाहरी राज्यों के कामगार बसे हुए हैं, ऐसे में उन्हें अपने परिवार के साथ हंसी-खुशी दिवाली मनाने के लिए परिवहन निगम स्पेशल बसें भेज रहा है। आज शाम पांच बजे के बाद जिला में स्थानीय रूटों पर बसों का संचालन नहीं होगा।

    इसके अलावा लंबे रूटों पर बसें चलती रहेंगी। रविवार की बात करे तो 35 अतिरिक्त बसों को विभिन्न रूटों पर भेजा गया। निगम की तरफ से बद्दी के लिए 20 अतिरिक्त बसों को भेजा गया। इसके अलावा चंडीगढ़ के लिए 15 अतिरिक्त बसें भेजी गईं।

  • टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने पाकिस्तान से लिया बदला, मेलबर्न में दिवाली की धूम

    टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने पाकिस्तान से लिया बदला, मेलबर्न में दिवाली की धूम

     टी-20 वर्ल्ड कप में आज भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला गया। टीम इंडिया ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में 4 विकेट से हरा दिया है। रविचंद्रन अश्विन ने आखिरी बॉल पर चौका लगाकर भारत को जीत दिलाई। मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तान ने आठ विकेट पर 159 रन बनाए थे।

    भारत की ओर से अर्शदीप सिंह और हार्दिक पंड्या ने शानदार बॉलिंग करते हुए तीन-तीन विकेट लिए। जवाब में भारत ने आखिरी गेंद पर छह विकेट गंवाकर मैच जीत लिया। ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर दोनों टीमें करीब एक लाख दर्शकों के सामने खेल रही थीं।

    आखिरी ओवर में भारत को 16 रन की जरूरत थी। मोहम्मद नवाज गेंदबाजी के लिए आए और पहली गेंद पर हार्दिक पांड्या को पवेलियन भेजा। हार्दिक 37 गेंदों में 40 रन बनाकर आउट हुए। दूसरी गेंद पर कार्तिक ने एक रन लिया। तीसरी गेंद पर कोहली ने दो रन लिए। चौथी गेंद पर कोहली ने छक्का लगाया। अंपायर ने हाइट की वजह से इसे नो बॉल दिया। इसके बाद नवाज ने फ्री हिट में वाइड बॉल डाली।

    चौथी गेंद पर कोहली ने बाई में तीन रन लिए। पांचवीं गेंद पर कार्तिक आउट हो गए। वह एक रन बना सके। आखिरी गेंद पर नवाज ने पहले वाइड बॉल फेंकी और इसके बाद रविचंद्रन अश्विन ने आखिरी बॉल पर चौका लगाकर भारत को जीत दिलाई। भारतीय टीम की जीत के हीरो विराट कोहली रहे जिन्होंने 53 बॉल पर 82 रनों की नाबाद पारी खेली।

  • एक किलोमीटर पीछा कर दबोचा स्नैचर, होमगार्ड जवान की काटी जेब…

    एक किलोमीटर पीछा कर दबोचा स्नैचर, होमगार्ड जवान की काटी जेब…

    HNN/ शिमला

    हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में होमगार्ड जवान की जेब काटकर फरार हुए स्नैचर को पुलिस ने धर दबोचा है। हालांकि, आरोपी को दबोचने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी और उसके पीछे तकरीबन 1 किलोमीटर तक भागना पड़ा। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई है।

    जानकारी के मुताबिक, होमगार्ड जवान ​​​​​​गंगा राम जैसे ही लक्कड़ बाजार बस स्टैंड में बस पर चढ़ने लगा तो एक शातिर ने उसका पर्स बड़ी ही सफाई से चुरा लिया और मौके से फरार होने लगा। लिहाजा होमगार्ड जवान और ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात कांस्टेबल मनोज कुमार ने एक किलोमीटर पीछा करने के बाद स्नैचर को दबोच लिया।

  • Himachal Weather: तापमान में लगातार गिरावट, दीपावली पर ऐसा रहेगा मौसम का हाल…..

    Himachal Weather: तापमान में लगातार गिरावट, दीपावली पर ऐसा रहेगा मौसम का हाल…..

    HNN/ शिमला

    हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियों पर बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। एक तरफ प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में जहां सुबह-शाम लगातार ठंड बढ़ती जा रही है तो वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार लुढ़कता तापमान लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। हालाँकि, दिन में धूप खिलने पर यहां कुछ राहत मिल रही है।

    केलंग में तापमान जमाव बिंदु से नीचे पहुंच गया है। मनाली व लाहौल के पर्यटन स्‍थल रोहतांग, शिंकुला व बारालाचा दर्रा पर बर्फ के ढेर लगे हुए हैं। उधर, मौसम विभाग के अनुसार, पांच दिन तक मौसम साफ रहेगा। ऐसे में दीपावली पर भी मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी।