धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश), 24 फरवरी: टांडा फील्ड फायरिंग रेंज में भारतीय सेना द्वारा 25 फरवरी को दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक फायरिंग अभ्यास किया जाएगा। सहायक आयुक्त सुभाष गौतम ने जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
सुरक्षा संबंधी निर्देश:
- ग्राम पंचायत कोहाला, कच्छयारी, खोली, घुरकड़ी और आसपास के क्षेत्र के निवासियों से अनुरोध है कि वे इस दौरान फायरिंग रेंज के आसपास न जाएं।
- पालतु पशुओं को भी फायरिंग क्षेत्र से दूर रखें ताकि किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि से बचा जा सके।
सहायक आयुक्त ने कहा कि यह अभ्यास सेना के नियमित प्रशिक्षण का हिस्सा है और नागरिकों की सुरक्षा के लिए एहतियात बरतना जरूरी है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





