Loading...

TGT Arts Result / राज्य चयन आयोग ने टीजीटी आर्ट्स के 414 पदों का अंतिम परिणाम किया घोषित

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 3 Hours Ago • 1 Min Read

TGT Arts Result : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी आर्ट्स (ट्रेनी) के 425 पदों को भरने के लिए पोस्ट कोड-25001 के तहत आयोजित भर्ती प्रक्रिया का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। कंप्यूटर आधारित परीक्षा और दस्तावेजों की जांच के बाद कुल 414 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।

शिमला

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि टीजीटी आर्ट्स के इन पदों के लिए कुल 44,155 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इनमें से 38,220 उम्मीदवार कंप्यूटर आधारित परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा परिणाम के आधार पर 664 उम्मीदवारों को दस्तावेजों की जांच के लिए चयनित किया गया था। दस्तावेजों की जांच 16 से 22 अप्रैल तथा एक जून को आयोजित की गई, जिसके बाद अंतिम परिणाम जारी किया गया।

कुछ पद खाली रह गए

भर्ती प्रक्रिया के दौरान पात्र उम्मीदवार उपलब्ध न होने के कारण ओबीसी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) श्रेणी के दो पद तथा एससी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) श्रेणी के सात पद रिक्त रह गए हैं। इसके अतिरिक्त सामान्य श्रेणी के दो पद न्यायालय में मामला लंबित होने के कारण फिलहाल खाली रखे गए हैं।

वेबसाइट पर उपलब्ध है परिणाम

आयोग ने बताया कि अंतिम परिणाम में चयनित उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और प्राप्तांक शामिल किए गए हैं। परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है, जहां अभ्यर्थी अपनी जानकारी देख सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित सभी औपचारिकताएं निर्धारित नियमों के अनुसार पूरी की गई हैं।

Related Topics: