Tobacco Free Youth : ऊना में स्वास्थ्य विभाग द्वारा “तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0” के तहत उपायुक्त जतिन लाल ने युवाओं को तंबाकू सेवन से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव वर्मा के साथ “तंबाकू मुक्त सेल्फी वॉल” पर प्रेरणादायक सेल्फी लेकर युवाओं को नशामुक्त समाज के निर्माण का आह्वान किया।
ऊना/वीरेंद्र बन्याल
युवाओं को व्यसन-मुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने की सराहनीय पहल
उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि तंबाकू सेवन न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि यह समाज और अर्थव्यवस्था दोनों को प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इस अभियान को अपने जीवन का हिस्सा बनाते हुए “तंबाकू मुक्त ऊना” के लक्ष्य को साकार करें।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
विद्यालयों और कॉलेजों में होंगे जन-जागरूकता कार्यक्रम
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव वर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान विद्यालयों, महाविद्यालयों और अन्य संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम, निबंध और पोस्टर प्रतियोगिताएं, स्वास्थ्य वार्ताएं और नशा मुक्ति रैलियां आयोजित की जाएंगी ताकि अधिक से अधिक युवा इस मुहिम से जुड़ सकें।
9 अक्तूबर से 8 दिसंबर तक चलेगा अभियान
यह विशेष अभियान 9 अक्तूबर से 8 दिसंबर 2025 तक चलेगा, जिसमें जिलेभर में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों से अवगत कराया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य नशा-मुक्त, सशक्त और स्वस्थ समाज का निर्माण करना है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group