Traffic Diversion / अम्बेहड़ा-धमांदरी रोड पर 2 सितम्बर तक वाहनों की आवाजाही बंद , वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा यातायात
ऊना जिले में 5 अगस्त से 2 सितंबर तक अम्बेहड़ा-धमांदरी सड़क पर यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। सड़क मरम्मत और विस्तारीकरण कार्यों के चलते वाहनों को वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया गया है।
ऊना/वीरेंद्र बन्याल
सड़क बंद करने का आदेश जारी
उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 और 116 के तहत आदेश जारी किए हैं। यह बंदिश बसाल पुली से नंगल सलांगड़ी रोड और अम्बेहड़ा-धमांदरी सड़क के निर्माण कार्यों को तेज गति से पूरा करने के लिए लगाई गई है।
वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था
वाहनों की आवाजाही को सम्पर्क मार्ग डेरा बाबा रुद्रू आश्रम से मनोहर मार्केट धमांदरी की ओर मोड़ा गया है। हल्के वाहनों के लिए लिंक रोड से धमांदरी बाजार (पंचायत रोड) का उपयोग करने की सुविधा रहेगी।
जनता को पूर्व सूचना और बोर्ड लगाए जाएंगे
उपायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सड़क बंद रहने और वैकल्पिक मार्गों की जानकारी देने के लिए अग्रिम बोर्ड लगाए जाएं, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।