Traffic Diversion / गणपति विसर्जन शोभायात्रा के दौरान मंडी शहर में वाहनों की आवाजाही रहेगी प्रतिबंधित
गणपति विसर्जन शोभायात्रा को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन ने मंडी शहर में वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। 6 सितंबर को दोपहर 3 बजे से शाम 7:30 बजे तक मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक बंद रहेगा।
मंडी
इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध
एसडीएम सदर रूपिंदर कौर ने आदेश जारी करते हुए बताया कि गांधी चौक से मोती बाजार होते हुए विक्टोरिया पुल तक और वापसी में विक्टोरिया पुल से मोती बाजार होकर गांधी चौक तक किसी भी वाहन का आवागमन नहीं होगा।
आपातकालीन सेवाओं को छूट
उन्होंने स्पष्ट किया कि इस दौरान केवल आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहन और शोभायात्रा में शामिल वाहन ही चल सकेंगे।
नागरिकों से सहयोग की अपील
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और सहयोग देकर शोभायात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने में योगदान दें।