Loading...

Traffic Diversion / 3 जून की रात यहां रहेगा यातायात प्रतिबंधित, वैकल्पिक मार्ग किया गया निर्धारित

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 1 Jun 2026 • 1 Min Read

Traffic Diversion : देहरा में केंद्रीय विश्वविद्यालय की जलापूर्ति योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के कार्य के कारण 3 जून की रात कुछ घंटों के लिए यातायात प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासन ने इस अवधि के दौरान वाहनों की आवाजाही के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया है।

धर्मशाला

जलापूर्ति परियोजना कार्य के चलते जारी हुई अधिसूचना

उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग-503 पर देहरा क्षेत्र में जलापूर्ति पाइपलाइन बिछाने के कार्य के चलते यातायात को अस्थायी रूप से डायवर्ट किया जाएगा।

इन स्थानों पर होगा निर्माण कार्य

प्रशासन के अनुसार हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर के मुख्य द्वार, पृथ्वी राज चौक तथा हनुमान चौक देहरा में सड़क क्रॉसिंग का कार्य किया जाना है। निर्माण कार्य के दौरान संबंधित स्थानों पर वाहनों की आवाजाही अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगी।

3 जून रात से 4 जून सुबह तक रहेगा प्रतिबंध

अधिसूचना के अनुसार 3 जून 2026 की रात्रि 10:00 बजे से 4 जून 2026 की सुबह 2:00 बजे तक इन स्थानों पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। यह व्यवस्था निर्माण कार्य को सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से पूरा करने के लिए लागू की गई है।

वैकल्पिक मार्ग का करें उपयोग

निर्माण कार्य के दौरान वाहन चालक हनुमान चौक से खबली चौक वाया धवाला चौक मार्ग का उपयोग कर सकते हैं। प्रशासन ने लोगों से निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने और यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है।

Related Topics: