लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नवरात्र पर नूरपुर-बैजनाथ-पपरोला के बीच चलेंगी दो अतिरिक्त ट्रेनें, जानें टाइमिंग

हिमाचलनाउ डेस्क | 29 मार्च 2025 at 12:39 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

धर्मशाला: नवरात्र के मद्देनजर 1 अप्रैल से नूरपुर रोड और बैजनाथ पपरोला के बीच दो अतिरिक्त रेलगाड़ियां चलाई जाएंगी। उत्तर रेलवे जम्मू मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने बताया कि यह विशेष ट्रेनों का संचालन श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किया जा रहा है।

🔹 ट्रेन नंबर 52475:
👉 सुबह 8:00 बजे नूरपुर रोड से प्रस्थान
👉 दोपहर 2:55 बजे बैजनाथ पपरोला पहुंचेगी

🔹 ट्रेन नंबर 52476:
👉 सुबह 10:00 बजे बैजनाथ पपरोला से प्रस्थान
👉 शाम 4:45 बजे नूरपुर रोड पहुंचेगी

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

दोनों दिशाओं में यह ट्रेनें मझेहरा, पंचरुखी, पट्टी राजपुरा, पालमपुर, सुलह, परौर, चामुंडा मार्ग, नगरोटा, समलोटी, कांगड़ा मंदिर, कांगड़ा, कोपर लाहड़, ज्वालामुखी रोड, त्रिपल हाल्ट, लुन्सू, गुलेर, नंदपुर भटोली, बरियाल, नगरोटा सूरियां, मेघराज पुरा, हरसर देहरी, जवांवाला शहर, भरमाड़, बल्ले दा पीर लाड़थ और तलाड़ा स्टेशनों पर रुकेंगी।

मंडल रेल प्रबंधक जम्मू विवेक कुमार ने बताया कि इन ट्रेनों के संचालन से श्रद्धालुओं को यात्रा में विशेष सुविधा मिलेगी और उनका सफर अधिक आरामदायक होगा। नवरात्र के दौरान कांगड़ा घाटी में माता के मंदिरों में जाने वाले भक्तों की भीड़ बढ़ने की संभावना है, जिसे देखते हुए रेलवे ने यह निर्णय लिया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]