जिला ऊना के विकास खण्ड बंगाणा में पंचायत प्रधान पदों का आरक्षण घोषित (2026)
Himachalnow / ऊना / वीरेंद्र बन्याल
ऊना जिला के विकास खण्ड बंगाणा की ग्राम पंचायतों में वर्ष 2026 के लिए प्रधान पदों के आरक्षण का विवरण जारी कर दिया गया है। उपायुक्त ऊना द्वारा जारी इस सूची के अनुसार विभिन्न पंचायतों को अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, महिला तथा अनारक्षित श्रेणियों में विभाजित किया गया है।
ऊना
ऊना जिला के विकास खण्ड बंगाणा की ग्राम पंचायतों में वर्ष 2026 के लिए प्रधान पदों के आरक्षण का विवरण जारी कर दिया गया है। उपायुक्त ऊना द्वारा जारी इस सूची के अनुसार विभिन्न पंचायतों को अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, महिला तथा अनारक्षित श्रेणियों में विभाजित किया गया है।जारी विवरण के अनुसार कुल 49 ग्राम पंचायतों में से 7 पंचायतों में प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला, 8 में अनुसूचित जाति, 4 में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, 3 में अन्य पिछड़ा वर्ग, 14 पंचायतों में महिला तथा 13 पंचायतों में अनारक्षित श्रेणी के लिए आरक्षित किया गया है।
अनुसूचित जाति महिला वर्ग में प्रोईयां कलां, बुढवार, बल्ह, थानाकला, मोमन्यार, बौल तथा थहड़ा पंचायतें शामिल हैं। वहीं अनुसूचित जाति वर्ग में करमाली, टीहरा, कठोह, जसाणा, लठियाणी, रायपुर तथा अरलू खास पंचायतें आती हैं।अन्य पिछड़ा वर्ग महिला वर्ग में टकोली, पल्लियां, चौकी खास व घुघन कक्राणा पंचायतें शामिल हैं, जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग में बल्ह खालसा, बडूही व टांडा पंचायतें रखी गई हैं।महिला वर्ग में चमियाड़ी, सिंहाणा, पिपलू, बुधान, हटली केसरू, धुन्दला, तनोह, पलाहटा, सुकड़ियाल, छपरोह कलां, धनेत, अम्बेहड़ा धीरज, ढियूंगली व दोबड़ पंचायतें शामिल हैं।
इसके अलावा बोहरू, डोहगी, मन्दली, मलांगड़, डोहक, जोल, धतोल, चौली, बैरियां, डीहर, खरयालता, चंगर, चुल्हड़ी तथा सोहारी पंचायतों को अनारक्षित श्रेणी में रखा गया है।उपायुक्त ने बताया कि यह आरक्षण आगामी पंचायत चुनावों को ध्यान में रखते हुए लागू रहेगा। इस सूची के जारी होने के बाद संभावित प्रत्याशियों में चुनावी सरगर्मियां तेज होने की संभावना है।