Una Cooperative Fraud / ऊना में सहकारी सभा में 2.91 करोड़ रुपये का घोटाला, सचिव और पूर्व उपप्रधान पर मुकदमा दर्ज
Una Cooperative Fraud : अंब की दिलवां सहकारी सभा में लाखों के घोटाले का मामला सामने आया है। जांच में सामने आया है कि सचिव और पूर्व उपप्रधान ने मिलकर 2.91 करोड़ रुपये का गबन किया है।
ऊना
सहकारी अधिनियम की जांच में हुआ खुलासा
सहकारी सभा समिति दिलवां के प्रबंधक कमेटी के प्रधान बलबिंद्र कुमार ने अंब थाना में दी शिकायत में आरोप लगाया कि समिति में धारा 69 (1) के तहत हुई जांच में 2 करोड़ 91 लाख रुपये से अधिक का गबन सामने आया है।
दो लोगों के नाम सामने आए
इस गबन के लिए समिति की निलंबित सचिव रिम्पी पत्नी सतीश कुमार निवासी ईसपुर, तहसील हरोली और पूर्व उपप्रधान अर्जुन सिंह उर्फ जैंडू पुत्र प्रीतम सिंह निवासी दिलवां को जिम्मेदार माना गया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
शिकायत के आधार पर अंब थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसडीपीओ अंब डॉ वसुधा सूद ने पुष्टि की कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
औहर पंचायत के उपप्रधान पर भी भ्रष्टाचार के आरोप
फोरलेन विस्थापित एवं प्रभावित समिति के महासचिव मदन लाल ने औहर पंचायत के उपप्रधान पर पद का दुरुपयोग करने, झूठे मकान गिराए जाने की पुष्टि देने और निजी लाभ उठाने के आरोप लगाए हैं। उपायुक्त ने इस शिकायत पर संज्ञान लेते हुए जिला पंचायत अधिकारी को जांच के आदेश दिए हैं।