Loading...

शहरी निकाय चुनावों के लिए नामांकन शुरू, पहले दिन 11 उम्मीदवारों ने दाखिल किए परचे 

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन2 • 1 Hour Ago • 1 Min Read

शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के तहत नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन ऊना जिले के विभिन्न निकायों में कुल 11 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार नामांकन की प्रक्रिया निर्धारित तिथियों के अनुसार जारी रहेगी, जबकि मतदान 17 मई और मतगणना 31 मई को होगी।

ऊना

शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के तहत नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन बुधवार को ऊना जिले के विभिन्न निकायों में कुल 11 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी (उपायुक्त) ऊना जतिन लाल ने दी।उन्होंने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन नगर पंचायत टाहलीवाल में कुल 3 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इनमें वार्ड नंबर 4 से राज कुमार सुपुत्र जीवन सिंह, वार्ड नम्बर 5 से राज कुमारी धर्मपत्नी सुभाष कुमार और वार्ड नम्बर 7 से अनु देवी धर्मपत्नी हरीश कुमार   ने अपने नामांकन भरे हैं।

वहीं, नगर पंचायत गगरेट में कुल 2 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे हैं जिनमें वार्ड नंबर 4 से राज कुमारी धर्मपत्नी योगराज और वार्ड नंम्बर 5 से रजिन्द्र कुमार सुपुत्र राम रखा ने नामांकन दाखिल किए हैं।इसी तरह नगर परिषद मैहतपुर-बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 4 से सोमेश्वर कुमार सुपुत्र शाम लाल ने नामांकन भरा है। नगर पंचायत दौलतपुर में 2 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दर्ज किए जिसमें वार्ड नंबर 1 से रजनीश कुमार सुपुत्र स्वर्गीय प्रेम चंद और वार्ड नं. 3 से श्वेता धर्मपत्नी अरूण कुमार शामिल हैं।

नगर पंचायत अंब के तहत 3 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दर्ज किए हैं जिनमें वार्ड नंबर 3 से 2 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए है। इनमें गौरव शर्मा सुपुत्र सतीश कुमार और अंजली सूद धर्मपत्नी गोपाल कृष्ण सूद और वार्ड नंबर 5 से प्रवीण कुमारी धर्मपत्नी उपदेश कुमार ने नामांकन पत्र दर्ज किए हैं। नगर परिषद संतोषगढ़ में आज(बुधवार) को किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन दर्ज नहीं किया।जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि शहरी स्थानीय निकायों के इच्छुक उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र अब 30 मई और 2 मई को कार्यदिवस पर प्रातः 11 बजे से सायं 3 बजे तक दाखिल कर सकते हैं।

1 मई को अवकाश के चलते नामांकन पत्र नहीं भरे जाएंगे। 4 मई को नामांकनों की छंटनी की जाएगी। 6 मई को 3 बजे तक नामांकन वापिस लिए जा सकेंगे। इसके उपरांत ही प्रत्याशी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। 17 मई को सुबह 7 बजे से सायं 3 बजे तक मतदान होगा और 31 मई को मतगणना की जाएगी।