Una Traffic Diversion / ऊना-संतोषगढ़ मार्ग पर रामपुर बैली ब्रिज 6 से 9 जुलाई तक बंद रहेगा, यातायात वैकल्पिक मार्ग से डायवर्ट
Una Traffic Diversion : मरम्मत कार्य के चलते चार दिन बंद रहेगा पुल, चंद्र लोक कॉलोनी से ऊना ब्रिज तक बदला गया रूट
ऊना/वीरेंद्र बन्याल
ऊना-संतोषगढ़ रोड पर रामपुर स्थित बैली ब्रिज आगामी 6 से 9 जुलाई तक मरम्मत के चलते पूरी तरह से यातायात के लिए बंद रहेगा। इस अवधि में यातायात को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया गया है।
मरम्मत कार्य के चलते अस्थायी बंद
लोक निर्माण विभाग ऊना के अधिशाषी अभियंता कुलदीप सिंह ने बताया कि रामपुर आरडी 1/760 पर स्थित बैली ब्रिज की मरम्मत हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग और इसके मैकेनिकल सब-डिवीजन के संयुक्त समन्वय से की जा रही है। इस कार्य के चलते पुल पर किसी भी प्रकार के वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था
मरम्मत के दौरान यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए विभाग ने रूट को डायवर्ट करते हुए चंद्र लोक कॉलोनी से ऊना ब्रिज तक वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया है। इससे यात्रियों को सुगमता बनी रहेगी और ट्रैफिक सुचारू रूप से संचालित किया जा सकेगा।
लोगों से सहयोग की अपील
अधिशाषी अभियंता ने आम जनता से अपील की है कि वे विभाग द्वारा निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें और मरम्मत कार्य में विभाग को सहयोग दें। समय पर कार्य पूरा करने के लिए संबंधित टीमें मौके पर तैनात रहेंगी।