UPSC-HPSC / केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में मुफ्त कोचिंग के लिए आवेदन शुरू, 100 अभ्यर्थियों का होगा चयन
UPSC-HPSC / हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में संघ लोक सेवा आयोग और हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। पात्र अभ्यर्थी 20 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा के अंकों के आधार पर 100 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
धर्मशाला
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से विश्वविद्यालय में संचालित डॉ. अम्बेडकर उत्कृष्टता केंद्र के तहत यह प्रशिक्षण दिया जाएगा। अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और पीएम केयर्स चिल्ड्रन स्कीम के जरूरतमंद एवं पात्र लाभार्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय के प्रवक्ता के अनुसार, प्रशिक्षण में प्रवेश की प्रक्रिया 7 अक्तूबर 2026 से शुरू हो चुकी है। चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष के लिए चार हजार रुपये का वजीफा भी प्रदान किया जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन और संपर्क की जानकारी
प्रशिक्षण से संबंधित दाखिला नोटिस विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर https://www.cuhimachal.ac.in/admin/assets/uploads/docs/202610061622591632a2c9fb.pdf लिंक के माध्यम से देखा जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन के लिए https://cuhimachaladm.samarth.edu.in/pmcare/ लिंक उपलब्ध कराया गया है। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए दूरभाष संख्या 9872217578, 8988263285, 8127214444 और 01892-228877 पर संपर्क कर सकते हैं।