लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

डोनाल्ड ट्रंप ने जेलेंस्की को दिया बड़ा झटका, यूक्रेन को सैन्य सहायता रोकी गई

हिमाचलनाउ डेस्क | 4 मार्च 2025 at 8:18 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को 3 साल से ज्यादा समय पूरा हो चुका है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस युद्ध को जल्द से जल्द खत्म करवाने की बात कही है। युद्ध को रोकने को लेकर हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के बीच बैठक हुई थी। हालांकि, इस बैठक में राष्ट्रपति अमेरिकी डोनाल्ड ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वांस और वोलोडिमिर जेलेंस्की के बीच बुरी तरह से बहस हो गई थी।

व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने कहा कि अमेरिका यूक्रेन की सहायता रोक रहा है और इसकी समीक्षा कर रहा है। यह रोक तब तक रहेगी जब तक ट्रंप यह तय नहीं कर लेते कि यूक्रेन के नेता शांति के प्रति सद्भावनापूर्ण प्रतिबद्धता प्रदर्शित करते हैं। यह सहायता की स्थायी समाप्ति नहीं है। यह एक ठहराव है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]