Vayu Sena Medal (Gallantry) / हिमाचल के वीर सपूत को वायु सेना पदक
अंकित सूद की बहादुरी पर गर्व , मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं
Vayu Sena Medal (Gallantry) : शिमला निवासी भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अंकित सूद को वायु सेना पदक (वीरता) से सम्मानित किया गया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने उन्हें इस उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अंकित की वीरता पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।
आपदा में दिखाई असाधारण बहादुरी
वर्ष 2023 में आई भयंकर आपदा के दौरान अंकित सूद ने असाधारण साहस और निष्ठा का परिचय दिया। उन्होंने न केवल लोगों की जान बचाई बल्कि कठिन परिस्थितियों का भी पूरी निडरता से सामना किया। उनकी इस बहादुरी और समर्पण को देखते हुए उन्हें वायु सेना पदक (वीरता) से सम्मानित किया गया।
हिमाचल को अपने सपूत पर गर्व
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का पूरा परिवार अंकित सूद की इस महान उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहा है। उन्होंने अंकित के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी वीरता युवाओं के लिए प्रेरणा बनी रहेगी।