VIDEO / सेना ने ऑपरेशन सिंदूर का एक और वीडियो जारी किया, ‘ऐसा सबक सिखाएंगे, इनकी पीढ़ियां याद रखेंगी’
नई दिल्ली
भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ा एक और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया है। इस वीडियो में सेना के जवान आतंकी ठिकानों को पूरी तरह ध्वस्त करते नजर आ रहे हैं।
सेना ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, “प्लानिंग की, ट्रेनिंग की और एक्शन लिया। न्याय हुआ।”
सेना के अनुसार, ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के लिए एक ऐसा सबक था, जिसे उसने दशकों से नहीं सीखा।
वीडियो में भारतीय सेना के जवान दुश्मन ठिकानों पर हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। सेना ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत दुश्मन के ठिकानों को निशाना बनाते हुए आतंकियों के ठिकानों को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया।
सेना के इस बयान ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भारत अपनी सुरक्षा और शांति के प्रति कोई समझौता नहीं करेगा।