Loading...

विनोद जिंटा ने भाजपा पर साधा निशाना, चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन को बताया सफल

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री विनोद जिंटा ने भाजपा नेताओं पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बचाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। उन्होंने एसआईआर के नाम पर 13 करोड़ से अधिक मतदाताओं के वोट चोरी किए जाने का दावा करते हुए कहा कि नई दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन का विरोध प्रदर्शन सफल रहा।

शिमला

विनोद जिंटा ने कहा कि देश की सर्वोच्च न्याय व्यवस्था कथित वोट चोरी से जुड़े तथ्यों को सामने लाएगी। उन्होंने दावा किया कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के मुद्दे पर देश राहुल गांधी के नेतृत्व में जागरूक हो चुका है। सांसद अनुराग ठाकुर की ओर से राहुल गांधी की राजनीति को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जिंटा ने इसे भाजपा की हताशा करार दिया। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान जुटी भीड़ भाजपा के लिए चुनौती बन गई है।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि संवैधानिक संस्थाओं में भाजपा का हस्तक्षेप बढ़ रहा है और राहुल गांधी इसके खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता, न्याय व्यवस्था, लोकतंत्र और संविधान को लेकर भी सवाल उठाए। जिंटा ने कहा कि कांग्रेस इस लड़ाई में राहुल गांधी के साथ मजबूती से खड़ी है और देश के हितों के साथ खिलवाड़ नहीं होने देगी। उन्होंने भाजपा नेताओं को राहुल गांधी पर आरोप लगाने से पहले अपने कामकाज पर ध्यान देने की नसीहत भी दी।

Related Topics: •