राजगढ़ अस्पताल में मरीजों को फल-दूध वितरित कर मनाई राजा वीरभद्र सिंह की 93वीं जयंती
प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे राजा वीरभद्र सिंह की 93वीं जयंती पर पच्छाद कांग्रेस और युवा कांग्रेस ने राजगढ़ अस्पताल में मरीजों को फल एवं दूध वितरित किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने मरीजों का कुशलक्षेम जानकर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। नेताओं ने राजा वीरभद्र सिंह के विकास, जनसेवा और संगठन निर्माण में योगदान को याद किया।
राजगढ़
प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे Virbhadra Singh की 93वीं जयंती पर पच्छाद कांग्रेस और पच्छाद युवा कांग्रेस ने सोमवार को सिविल अस्पताल राजगढ़ में मरीजों को फल एवं दूध वितरित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर पच्छाद ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि राजा वीरभद्र सिंह का हिमाचल प्रदेश के विकास और कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने में अतुलनीय योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता उनके बताए मार्ग पर चलकर जनसेवा और संगठन को सशक्त बनाने का कार्य कर रहे हैं।
पच्छाद युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम ठाकुर ने कहा कि राजा वीरभद्र सिंह के आदर्श, कार्यशैली और जनसेवा की भावना प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों के समान विकास की जो सोच राजा वीरभद्र सिंह ने अपनाई थी, उसे आगे बढ़ाना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में भर्ती मरीजों का कुशलक्षेम जाना तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। कार्यकर्ताओं ने मरीजों को फल और दूध वितरित कर स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।