Vivah Muhurat 2023: खरमास खत्म होते ही शुरू हुए शुभ कार्य, जून तक ये रहेंगे शादी के मुहूर्त
HNN/ नाहन
खरमास के समाप्त होने के साथ ही अब फिर से शादी-विवाह जैसे शुभ और मांगलिक कार्य शुरू हो गए है। ऐसे में खरमास खत्म होने के बाद से लेकर देवशयनी एकादशी तक लगातार शहनाइयां गूंजेंगी। देवशयनी एकादशी 29 जून 2023 को है।
हालाँकि मार्च से अप्रैल महीने के बीच एक बार फिर खरमास लगेगा। 15 मार्च से लेकर 14 अप्रैल तक खरमास के चलते एक बार फिर शादी-विवाह के कार्यक्रम रुक जाएंगे। आइए अब आपको बताते हैं कि जनवरी से लेकर जून तक शादी-विवाह को लेकर शुभ तिथियों की स्थिति कैसी रहने वाली है।
विवाह की शुभ तिथियां
जनवरी में विवाह की शुभ तिथियां: 18, 19, 25, 26, 27, 30,31
फरवरी में विवाह की शुभ तिथियां: 1, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 16 17, 22, 23 28
मार्च में विवाह की शुभ तिथियां: 1, 5, 6, 9, 11, 13
मई में विवाह की शुभ तिथियां: 6, 8, 9, 11, 15, 16, 20, 21, 22, 27, 29, 30
जून में विवाह की शुभ तिथियां: 1, 3, 5, 6, 7, 11, 12, 23, 24, 26, 27