HNN/ नाहन
देवउठनी एकादशी के बाद से शादी विवाह के साथ सभी प्रकार के मंगलिक कार्य फिर से प्रारंभ हो गए हैं। बता दें, चार माह बाद फिर से विवाह के शुभ मुहूर्त प्रारंभ हो रहे हैं। बता दें, हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य के लिए मुहूर्त जरूर देखा जाता है। ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से बने शुभ योग में ही शादी, मुंडन, जनेऊ, ग्रह-प्रवेश जैसे मांगलिक कार्य किए जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि कहा जाता है शुभ मुहूर्त में किए गए मांगलिक और शुभ कार्य बिना किसी विघ्न बाधा के संपन्न होते हैं।
शादी-विवाह के लिए सबसे ज्यादा शुभ मुहूर्त का ख्याल रखा जाता है। ऐसे में दिसंबर से शादियों का शुभ मुहूर्त शुरू होने वाला है। शुभ मुहूर्त मार्च 2023 तक चलेगा। इन चार महीनों के भीतर कुल 26 दिन शहनाई बजेगी। उधर, शादियों की बंपर बुकिंग होने से घोड़ी और बैंड-बाजे वालों के चेहरे पर रौनक देखने को मिल रही है। कोरोना के प्रतिबंध हटने के बाद इस बार शादियों के सीजन में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिल रहा है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
वैवाहिक सीजन होने से बाजार में फूल मालाओं की मांग भी बढ़ रही है। आने वाली शादी के शुभ मुहूर्त के लिए कपड़े सहित ज्वेलरी की दुकानों में भी अभी से ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो चुकी है। बाजार में मनचाहे कपड़ों की खरीदारी के लिए भीड़ होने लगी है और लोग कपड़ों की खरीदारी में भी अधिक रुचि दिखा रहे हैं।
शुभ विवाह मुहूर्त
दिसंबर 2022 विवाह मुहूर्त : 2, 4, 7, 8, 9, 14
जनवरी 2023 : 15, 25, 26, 27, 28, 30, 31
फरवरी 2023 : 1,6,7, 8, 9,10,15,16,17, 22, 23
मार्च 2023 : 8, 9 तारीख को शुभ मुहूर्त रहेंगे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





