Loading...

Weather / प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान, कई जिलों में तेज हवाएं चलने की संभावना

PRIYANKA THAKUR 26 Mar 2026 Edited 26 Mar 1 min read

Himachalnow / शिमला

हिमाचल प्रदेश में आगामी दिनों में मौसम में बदलाव के संकेत हैं, जहां कई जिलों में बारिश, बर्फबारी और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना भी व्यक्त की गई है।

शिमला

पिछले 24 घंटों का मौसम हाल

पिछले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई है। राज्य में अधिकतम तापमान पांवटा साहिब में 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान कुकुमसेरी में 1.8 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रमुख शहरों में शिमला का अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री और न्यूनतम 10.8 डिग्री, कल्पा का अधिकतम 17.3 डिग्री और न्यूनतम 5.4 डिग्री तथा मनाली का अधिकतम 20.2 डिग्री और न्यूनतम 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इन जिलों में मौसम को लेकर अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 28 मार्च को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, शिमला, कुल्लू, मंडी, चंबा और कांगड़ा जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं 29 मार्च को सोलन, सिरमौर, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, शिमला, कुल्लू, मंडी, चंबा और कांगड़ा में भी इसी प्रकार रह सकता है, जहां हवाओं की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान

चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जबकि कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में भी हल्की वर्षा हो सकती है। आगे के दिनों में चंबा, कुल्लू, कांगड़ा और लाहौल-स्पीति में कुछ स्थानों पर तथा अन्य जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसके अतिरिक्त आगामी अवधि में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा और बर्फबारी जारी रहने की संभावना है।

शिमला का मौसम पूर्वानुमान

शिमला शहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और उसके बाद मौसम साफ रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

Related Topics: