विश्व संगीत दिवस पर संगड़ाह महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
विश्व संगीत दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह के संगीत विभाग द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 35 विद्यार्थियों ने भाग लेकर गीत-संगीत के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को संगीत के महत्व और उसके सकारात्मक प्रभावों के बारे में जानकारी दी।
संगड़ाह
राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह के संगीत विभाग द्वारा विश्व संगीत दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के लगभग 35 संगीत विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम के दौरान ज्योति, मयंक और नितेश ने मधुर गीतों की प्रस्तुति देकर उपस्थित विद्यार्थियों और शिक्षकों का भरपूर मनोरंजन किया। उनकी प्रस्तुतियों को सराहा गया तथा पूरे कार्यक्रम में संगीत का विशेष उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रो. मनोज, प्रो. ओमप्रकाश तथा प्रो. कविता सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को संगीत के महत्व, उसके सकारात्मक प्रभाव तथा जीवन में संगीत की भूमिका के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संगीत केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास और मानसिक संतुलन का भी सशक्त साधन है।रविवार का अवकाश होने के बावजूद विद्यार्थियों और शिक्षकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। कार्यक्रम के अंत में संगीत विभाग के सहायक आचार्य डॉ. विनोद कुमार ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी प्रतिभागियों और शिक्षक वर्ग का आभार व्यक्त किया।