अनियंत्रित होकर सड़क किनारे ट्रक से टकराई कार, दो घायल
HNN/बिलासपुर
जिला बिलासपुर के बरमाणा में एक कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो युवक घायल हुए हैं। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। कार चालक की पहचान पंकज कुमार व कार सवार दूसरे युवक की पहचान शशि कुमार निवासी गांव यलातर डाकघर दशेज तहसील बल्ह जिला मंडी के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकरी के अनुसार, शशि कुमार अपने दोस्त पंकज कुमार के साथ कार में सवार होकर सुंदरनगर से घुमारवीं में काम से गया था। इसी दौरान जब वह वहां से वापिस आ रहे थे तो बरमाणा के पास पहुंचते ही पंकज कुमार कार से संतुलन खो बैठा और कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे ट्रक से टकरा गई।
इस हादसे में कार सवार दोनों युवक घायल हुए हैं। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। साथ ही मामले में आगामी कार्यवाही की जा रही है।