लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कबड्डी टीमों के चयन के लिए इस दिन होंगे ट्रायल….

PARUL | 11 नवंबर 2023 at 9:21 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/बिलासपुर

कबड्डी एसोसिएशन बिलासपुर की ओर से जूनियर वर्ग की लड़के और लड़कियों की जिले की टीमों का चयन करने के लिए 14 नवंबर यानी मंगलवार को ट्रायल होंगे। बता दें कि यह ट्रायल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भगेड़ के खेल मैदान में होंगे। एसोसिएशन के महासचिव विजयपाल चंदेल द्वारा यह जानकारी दी गई है।

उन्होंने बताया कि जूनियर वर्ग में लड़कों के लिए भार सीमा 70 किलोग्राम रहेगी, जबकि लड़कियों के लिए यह भार सीमा 65 किलोग्राम रखी गई है। ट्रायल में 1 जनवरी 2004 के बाद जन्म लेने वाले खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे। ट्रायल में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ आयु प्रमाणपत्र और आधार कार्ड लाना जरूरी रहेगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने बताया कि यह चयनित टीमें 22 से 24 नवंबर तक बिलासपुर के मारकंड में होने वाली राज्य स्तरीय कबड्डी चैंपियनशिप में भाग लेंगी। वहीं, संगठन की तरफ से जिला प्रधान दौलत राम ठाकुर सहित समस्त कार्यकारिणी ने इस बार जूनियर वर्ग की राज्य स्तरीय चैंपियनशिप की मेजबानी बिलासपुर देने के लिए एसोसिएशन के राज्य प्रधान राजकुमार ब्रांटा और महासचिव कृष्ण लाल का आभार व्यक्त किया है।

तो वहीं एसोसिएशन के राज्य मीडिया प्रभारी बीएल धर्माणी ने बताया कि सीनियर महिला वर्ग की राज्य स्तरीय टीम के चयन के लिए भी ट्रायल 14 नवंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भगेड़ के परिसर में ही रखा गया है।

सीनियर वर्ग की इस टीम के लिए भार सीमा 75 किलोग्राम तय की गई है, जबकि आयु के लिए कोई सीमा नहीं रखी गई है। सीनियर महिला वर्ग की यह राष्ट्रीय चैंपियनशिप इस बार दिसंबर के प्रथम सप्ताह में पंजाब में हो रही है। यहां से चयनित टीम राष्ट्रीय चैंपियनशिप में प्रदेश का नेतृत्व करेगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]