HNN/ मंडी
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत 26-करसोग विधानसभा क्षेत्र में 11 अप्रैल को विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करसोग के खेल मैदान में किया जाएगा। सहायक रिटर्निंग अधिकारी व एसडीएम करसोग राज कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत किया जा रहा हैं।
इस प्रतियोगिता में लगभग आधा दर्जन से अधिक विभागीय टीमें भाग लेंगी। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में मतदाताओं की शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विधानसभा क्षेत्र में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत विभिन्न मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इसी कड़ी में 11 अप्रैल, वीरवार को स्कूल मैदान में क्रिकेट मैच प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। क्रिकेट मैच प्रतियोगिता के माध्यम से आगामी लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया जाएगा।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





