Loading...

कांगड़ा में पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत, करंट लगने से निधन

By NEHA Published: 9 Oct 2024, 10:57 AM | Updated: 9 Oct 2024, 10:57 AM 1 min read

HNN/कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के विकास खंड लंबागांव की तलवाड़ पंचायत के कुटबला गांव में मंगलवार देर शाम को पूर्व सैनिक राजिंद्र कुमार की टुल्लू पंप से करंट लगने से मौत हो गई। मृतक बागवानी करता था और मंगलवार देर शाम उसने अपने खेतों की सिंचाई के लिए टुल्लू पंप चलाया था।

मृतक का बेटा अपने खेतों की ओर गया तो उसने देखा कि उसका पिता टुल्लू पंप के पास अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। उसने शोर मचाया। इसके बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और गांववाले व्यक्ति को जयसिंहपुर अस्पताल ले गए, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक का एक लड़का व दो लड़कियां हैं। मृतक सेना से सेवानिवृत्त था और चार साल पहले ही मृतक की पत्नी की जलने से मौत हो गई थी। लंबागांव पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को अपने कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाही आरंभ कर दी है। मामले की पुष्टि लंबागांव पुलिस के एसएचओ अशोक कुमार ने की है।