कीरतपुर नेरचौक फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, 72 वर्षीय महिला की मौत
HNN/बिलासपुर
कीरतपुर नेरचौक फोरलेन पर सुंदरनगर के अलसू चौक पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। 72 वर्षीय महिला लक्ष्मी देवी सड़क पार कर रही थी, तभी तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद ट्रक चालक ने वाहन को साथ ही खड़ा करके खुद पुलिस चौकी डैहर पहुंच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और सिविल अस्पताल सुंदरनगर में पोस्टमार्टम करवाया।
महिला अलसू के पास स्थित श्री गुग्गा जाहरवीर के मंदिर में माथा टेकने के बाद पैदल ही डैहर की तरफ आ रही थी, तभी यह हादसा हुआ। पुलिस ने ट्रक चालक जोगिंद्र कुमार के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।