Loading...

जिला के इन क्षेत्रों में कल सुबह इतने बजे लगेगा पावर कट…

By Ankita Published: 3 Jul 2024, 9:33 PM | Updated: 3 Jul 2024, 9:33 PM 1 min read

HNN/ मंडी

22 केवी कमांद-कटिनधि उच्च ताप विद्युत लाइन ताप विद्युत लाइन के रखरखाव का कार्य 4 जुलाई को किया जायेगा। जिस कारण 4 जुलाई को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कमांद, नवलय, नेरी, कटिनधि, हुलु, नांदली, सालगी तथा आस-पास के क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

यह जानकारी सहायक अभियंता, विद्युत उपमंडल कटौला होशियार सिंह द्वारा दी गई है। उन्होंने बताया कि रखरखाव का कार्य पूर्ण रूप से मौसम पर निर्भर रहेगा। उन्होंने इस अवधि के दौरान लोगों के सहयोग की अपील की है।