टाहलीवाल में उपभोक्ता कल तक जमा करवाएं बिजली के बिल
HNN/ऊना
विद्युत उपमंडल टाहलीवाल के अंतर्गत आने वाले सभी उपभोक्ता जिन्होंने अपने बिजली के बिल नहीं जमा करवाए हैं, वे सभी 10 अप्रैल तक बिजली के बिल जमा करवा दें। विद्युत उपमंडल टाहलीवाल के सहायक अभियंता ई. दिनेश चौधरी ने यह जानकारी दी है।
उन्होंने बताया कि जिन घरेलू, कामर्शियल व औद्योगिक उपभोक्ताओं ने अभी तक बिल नहीं जमा करवाए, वे जल्द जमा करवा लें। 10 अप्रैल के बाद बिना किसी सूचना दिए बिजली की सप्लाई काट दी जाएगी।
जो उपभोक्ता सप्लाई काटने के बाद बिल जमा करवाएगा, उसको विद्युत बोर्ड द्वारा तय किए गए जुर्माने के साथ बिजली का बिला जमा करवाना होगा।