टौणी देवी के अंतर्गत इन क्षेत्रों में 20 मई को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित….

By Ankita Published: 17 May 2024, 2:44 PM | Updated: 17 May 2024, 2:44 PM 1 min read

HNN/ हमीरपुर

विद्युत उपमंडल टौणी देवी के अंतर्गत कुछ स्थानों पर 20 मई को विद्युत लाइनों और ट्रांसफॉर्मरों को बदलने के कार्य किए जाएंगे, जिस कारण क्षेत्र के कई गांवों में बिजली बंद रहेगी।

सहायक अभियंता दीपक चौहान ने बताया कि 20 मई को दरकोटी, ठाणा दरोगण, कोट, कलंझड़ी, सराहकड़, कराड़ा, ढनवान, मोहीं, रोपा और साथ लगते गांवों में भी विद्युत आपूर्ति सुबह 9 से सायं 5 बजे तक आशिक रूप से प्रभावित रहेगी।

सहायक अभियंता दीपक चौहान ने इस अवधि के दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।