ट्रैक्टर की चपेट में आने से चालक की दर्दनाक मौत
HNN/ ऊना
उपमंडल गगरेट के तहत गांव चलेट में ट्रैक्टर की चपेट में आने से चालक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान मान सिंह निवासी जांस टांडा जिला होशियारपुर पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया।
जानकारी अनुसार, ईंट भट्ठे पर कार्यरत मान सिंह ट्रैक्टर में सामान लेकर जा रहा था कि तभी वह चलेट रैन शैल्टर के पास रुका और ट्रैक्टर से नीचे उतर गया। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर अपने आप चलने लगा तो चालक उसे रोकने का प्रयास करने लगा लेकिन सफल नहीं हो पाया और वह ट्रैक्टर के नीचे आ गया।
जिसके बाद उसे आसपास के लोगों द्वारा ट्रैक्टर के नीचे से निकाला गया परंतु तब तक वह दम तोड़ चुका था। उधर, राम शंकर पुत्र वचन सिंह निवासी दरयागंज जिला ऐटा उत्तर प्रदेश ने इस बाबत पुलिस थाना में बयान दर्ज करवाया है। खबर की पुष्टि एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने की है।