अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
HNN/ शिमला
सातवें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं विधायक रामपुर नंद लाल तकलेच पंचायत के अंतर्गत डमरोली पहुंच कर गत रात्रि बादल फटने से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि गत रात्रि क्षेत्र में बादल फटने से सड़क, पानी एवं बिजली की परियोजनाओं के साथ बागवानों के बगीचों को काफी नुकसान हुआ है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द सड़क को बहाल करने के निर्देश दिए है ताकि क्षेत्र के लोगों को सेब सीजन के दौरान सेब परिवहन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सेब सीजन शुरू हो चुका है इस दृष्टि से सड़क को जल्द से जल्द बहाल किया जाना अति आवश्यक है।
इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याओं को भी सुना तथा उसके समाधान के लिए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group