लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

डीएलएड की रिक्त सीटों को भरने के लिए शिक्षा बोर्ड खत्म करेगा आरक्षण रोस्टर

NEHA | 22 सितंबर 2024 at 10:24 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने डीएलएड की रिक्त सीटों को भरने के लिए बड़ा फैसला किया है। बोर्ड अब डीएलएड की सब कैटेगरी की रिक्त सीटों को सामान्य वर्ग में मर्ज करेगा। इसके लिए पहले से जारी आरक्षण रोस्टर को खत्म किया जाएगा। यह प्रक्रिया तीसरे चरण की काउंसलिंग में अमल में लाई जाएगी।

प्रदेश के राजकीय और निजी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में दो वर्षीय डिप्लोमा कोर्स डीएलएड की 2400 सीटों को भरने के लिए पहले दो चरणों की काउंसलिंग में 518 सीटें रिक्त रह गई थीं। शिक्षा बोर्ड जल्द ही तीसरे चरण की काउंसलिंग के लिए शेड्यूल जारी करेगा। इस दौरान सब कैटेगरी की सीटों को संबंधित अनारक्षित वर्ग की सीटों में मर्ज कर दिया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि प्रदेश के सरकारी और निजी क्षेत्र में चल रहे जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों में डीएलएड की रिक्त सीटें भरने के लिए दो चरणों में काउंसलिंग करवाई गई है। उसके बाद भी 400 के करीब सीटें भरी जानी शेष हैं, जिन्हें भरने के लिए तीसरे चरण की काउंसलिंग की जाएगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]