Loading...

डीसी डॉक्टर निपुण जिंदल ने कांगड़ा के सभी नागरिकों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

By Ankita Published: 11 Nov 2023, 5:35 PM | Updated: 11 Nov 2023, 5:49 PM 1 min read

HNN/ कांगड़ा

डीसी डॉक्टर निपुण जिंदल ने कांगड़ा जिला के सभी नागरिकों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी है।
उपायुक्त ने अपने संदेश में कहा कि प्रसन्नता एवं उल्लास का प्रतीक रोशनी का यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई और अंधेरे पर प्रकाश की विजय का संदेश देता है।

उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि यह त्यौहार कांगड़ा जिला के सभी नागरिकों के जीवन में अपार खुशियां लाएगा। उन्होंने ने सभी से दीपों के इस त्यौहार को प्रदूषण मुक्त ढंग से मनाने का भी आग्रह किया।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह त्यौहार कांगड़ा जिला के नागरिकों के जीवन में सुख-समृद्धि लाने के साथ-साथ भाईचारे और एकता के बंधन को मज़बूती प्रदान करेगा।