लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

दिवाली पर घर लौट रहे बाप-बेटे पर शरारती तत्वों ने किया जानलेवा हमला, मामला दर्ज

PARUL | 11 नवंबर 2023 at 8:36 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा के विधानसभा क्षेत्र ज्वाली के तहत आने वाले डुग्गी गांव के एक बाप-बेटे पर शरारती तत्वों द्वारा जानलेवा हमला किया गया है। जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता की पहचान राकेश कुमार पुत्र सुजान सिंह गांव डुग्गी के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राकेश कुमार का बेटा राजकीय पोलिटेक्निकल कॉलेज चंबा में कम्प्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर रहा है। दिवाली छुट्टियां होने पर वह अपने ड्राइवर अंकुर के साथ बेटे को लेने चंबा गए थे। इसी दौरान जब वह वहां से वापिस लौट रहे थे तो जसूर के आगे गनोह सफेदा मोड़ पर लगभग 10 युवा शरारती तत्वों ने डंडों, तलवारों, पत्थरों से उनकी गाड़ी को रोका और गाड़ी के शीशे तोड़ दिए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस दौरान एक सफेद रंग की पंजाब नंबर वरना गाड़ी ने उनका पीछा किया और राजा का तालाब बाजार में उनकी गाड़ी को रोक लिया। इस दौरान वह बड़ी मुश्किल से जान बचाकर भागे। जिसके बाद राकेश कुमार ने पुलिस थाना ज्वाली में शिकायत दर्ज कराई, जिसे पुलिस चौकी रेहन फॉरवर्ड किया गया है।

एसपी अशोक रत्न द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही कहा कि मामले में आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]