Loading...

दो दिनों से लापता युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

By PARUL Published: 20 May 2024, 10:58 AM | Updated: 20 May 2024, 11:16 AM 1 min read

HNN/सोलन

जिला सोलन में बद्दी-घरेड मार्ग पर अबोट कंपनी के पास थाने गांव के 26 वर्षीय युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान 26 वर्षीय विशाल निवासी गांव थाने के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विशाल 17 मई को घर से बाइक लेकर कहीं चला गया था। वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहा था। तीन दिन पहले उसकी माता उसे हरियाणा के पिंजौर से दवाई दिला कर लाई थी। इसे रोजाना शाम के समय बुखार आता था। तीन दिनों तक परिजन उसे हर जगह ढूढ़ते रहे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। जिसके बाद रविवार को युवक के पिता नीटू ने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट करवाई थी।

घरेड़ मार्ग पर उसकी बाइक दिखने के बाद परिजनों ने आसपास की झाड़ियों में उसे खोजा, जहां उसका शव बरामद हुआ। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और नालागढ़ अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम कराया। डीएसपी खजाना राम ने मामले की पुष्टि की है।