लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

दो मंजिला मकान में हुआ भीषण अग्निकांड, आग बुझाने में जुटे दमकल कर्मी

Ankita | 9 अप्रैल 2024 at 2:14 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

अप्पर शिमला के कुमारसेन थाना के अंतर्गत कोटगढ़ में भीषण अग्निकांड का मामला सामने आया है, जहां दो मंजिला मकान आग की भेंट चढ़ गया। हालाँकि अभी तक नुकसान का आकलन भी नहीं किया गया है।

वहीं सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। जानकारी के मुताबिक, कोटगढ़ के जाबड़ गांव के निवासी कुलदीप मेहता के मकान में आज मंगलवार सुबह अचानक ही चिंगारी सुलग गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और मकान की ऊपरी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया। हालाँकि गनीमत यह रही कि हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। वहीं सूचना मिलते ही कुमारसेन से अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई थी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]