लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने ट्रीटमेंट प्लांटों से लिए सैंपल

PARUL | 22 सितंबर 2024 at 11:26 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ऊना

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की एक विशेष टीम ने जिला रूपनगर के श्री आंनदपुर साहिब सहित नंगल के गांव बरारी में स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, मोजोवाल ट्रीटमेंट प्लांट व सहित इंदिरा नगर में चल रहे सीवेरज ट्रीटमेंट प्लांट का दौरा किया। इन ट्रीटमेंट प्लांटों से टीम पानी के सैंपल भी लिए।

इस दौरे के दौरान टीम ने कई ट्रीटमेंट प्लांटों की जांच की और उनसे पानी के सैंपल लिए। मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को जिला रूपनगर के कई ट्रीटमेंट प्लांट की शिकायतें मिल रही थीं कि अधिकतर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट चलते नहीं अथवा ठीक से काम नहीं कर रहे हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

नंगल नगर काउंसिल के जेई दलजीत सिंह ने कहा कि माननीय हाईकोर्ट की दिशा निर्देशों के तहत यह टीम जिला रूपनगर में आई थी। नंगल के तीनों सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांटों का दौरा कर इस टीम ने सैंपल भरे हैं। आगामी कार्रवाई बोर्ड के उच्च अधिकारियों की तरफ से की जाएगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]