प्रदेश में बारिश और भूस्खलन से 45 सड़कें बंद, 215 बिजली ट्रांसफार्मर ठप
कई भागों में दो दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बारिश हो रही है। जगह-जगह भूस्खलन का सिलसिला भी जारी है। भारी बारिश से राजधानी शिमला में भी जगह-जगह भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन से पवाबो-क्यार-कोटी सड़क व भराड़ी के बड़ा मोड़ में बाधित हो गई। वहीं विकासनगर में पेड़ गिर गया। इससे एक गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की अनुसार सोमवार सुबह 10:00 बजे तक राज्य में 45 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। शिमला, मंडी, चंबा व लाहौल-स्पीति जिले में 215 बिजली ट्रांसफार्मर भी बाधित हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 31 जुलाई व 1 अगस्त को कुछ स्थानों पर भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
29-30 जुलाई व 2 अगस्त के लिए येलो अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में 4 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहेगा। बारिश होने से नदी-नलों का जलस्तर काफी बढ़ गया है। वहीं प्रशासन द्वारा लोगों से नदी नालों की तरफ न जाने की सलाह दी गई है। इसके अलावा पर्यटकों से पहाड़ी क्षेत्रों की तरफ रुख न करने की अपील की गई है।