लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

बीबीएमबी ने अवैध कब्जाधारियों को मकानों से बाहर किया

PARUL | 24 सितंबर 2024 at 10:27 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ऊना

नंगल में बीबीएमबी प्रबंधन ने अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। बीबीएमबी के एसडीओ एंफोर्समेंट अर्शदीप सिंह के नेतृत्व में पहुंचे बीबीएमबी के कर्मचारियों ने एच ब्लॉक में मकानों को खाली करवाने की मुहिम शुरू की। इन मकानों में बीबीएमबी की अनुमति के बिना प्रवासी मजदूर रह रहे थे।

बीबीएमबी के कर्मचारियों के पहुंचते ही अवैध रूप से रह रहे लोगों में हड़कंप मच गया। बीबीएमबी प्रबंधन ने ताले लगाए थे, लेकिन इन तालों को तोड़कर प्रवासी लोग बिना किराये, बिना बिजली व पानी बिल दिए अवैध रूप से रह रहे थे। बीबीएमबी मुख्य अभियंता ने एंफोर्समेंट विभाग को ऐसे लोगों से मकान खाली करवाने के आदेश जारी किए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

बीबीएमबी प्रबंधन ने अब इन मकानों के दरवाजों पर बेल्डिंग कर पक्के तौर पर बंद करते हुए बिजली व पानी की सप्लाई को भी बंद कर दिया। इस मौके पर जेई गौरव साहनी, पटवारी संजीव शर्मा व हरनेक देहल व अन्य सदस्य मौजूद रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]