Loading...

बेटे को बचाते हुए करंट की चपेट में आई महिला, मौके पर मौत

By Ankita Published: 1 Jul 2024, 3:13 PM | Updated: 1 Jul 2024, 3:14 PM 1 min read

HNN/ ऊना

जिला ऊना में नगर परिषद संतोषगढ़ के वार्ड नंबर तीन में एक प्रवासी महिला करंट की चपेट में आ गई, जिस कारण उसकी जान ची गई है। बता दें महिला के साथ यह हादसा उसके बेटे को बचाते हुए पेश आया है।

मृतक महिला की पहचान उर्मेश कुमारी पत्नी राजेश कुमार निवासी मोजलपुर, जिला बदायूं, यूपी के रूप में हुई है। महिला अपने पति के साथ संतोषगढ़ बाजार में मुंगफली की रेहड़ी लगाती थी, जो अपने पीछे 2 बेटे और एक बेटी छोड़ गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घटना के संदर्भ में आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, महिला पिछले 12 वर्षों से परिवार सहित संतोषगढ़ में रहती थी। घर में मौजूद महिला का 13 वर्षीय बेटा कूलर को तार लगा रहा था। इसी दौरान बेटे को अचानक ही करंट लग गया।

यह देख महिला ने बच्चे को तो बचा लिया, लेकिन वह खुद तार के ऊपर गिर गई। हादसे में करंट लगने से महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लिया। एएसपी सुरेंद्र शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।