HNN/शिमला
भारतीय किसान संघ हिमाचल प्रदेश की त्रैवार्षिक चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक जिला सिरमौर के उपमंडल कफोटा में आयोजित की गई। इस बैठक में जिला अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा, उपाध्यक्ष धनबीर पुंडीर, प्रदेश महामंत्री सुरेश ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक में ब्लोक तिलौरधार के किसानों ने भी भाग लिया और चुनाव प्रबंधन समिति ने ब्लोक स्तर की समिति का सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न करवाया गया। यह समिति ब्लॉक स्तर पर किसानों की समस्याओं और किसानों से जुड़े मुद्दों पर आधिकारिक तौर पर कार्य करेगी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
निर्वाचित पदाधिकारियों में कल्याण सिंह पुंडीर को अध्यक्ष, चंद्रसेन पुंडीर को उपाध्यक्ष, राजेन्द्र शर्मा को मंत्री, रमेश कपूर को सह-मंत्री सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हैं। यह समिति किसानों की समस्याओं का समाधान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
भारतीय किसान संघ ब्लोक युनिट तिलौरधार जिला सिरमौर के मंत्री राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि यह समिति किसानों के हित में काम करेगी और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रयासरत रहेगी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





