HNN/मंडी
मंडी के सन्यारड़ वार्ड में भूस्खलन के कारण 20 घरों पर खतरा मंडरा रहा है। पहले ही तीन घर ध्वस्त हो चुके हैं और बचे हुए घरों को बचाने के लिए प्रशासन से गुहार लगाई जा रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि वे 40 बार उपायुक्त कार्यालय में गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है।
स्थानीय निवासी नर्वदा चौहान ने बताया कि जल शक्ति विभाग की पाइप लाइन बिछाने के बाद से भूस्खलन बढ़ गया है। ऊपर नाली की व्यवस्था सही नहीं होने से पानी जमीन पर रिस रहा है और भूस्खलन में वृद्धि हो रही है। स्थानीय युवक अकाश सभ्रवाल ने बताया कि सरकार से गुहार है कि वार्ड वासियों की परेशानी को देखते हुए जल्द डंगे के लिए बजट का प्रावधान किया जाए।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उपायुक्त कार्यालय के अनुसार 4.16 करोड़ रुपये की पीपीआर बनाकर आगे भेज दी गई है और राज्य आपदा कमेटी इस पर विचार कर रही है। उपायुक्त ने आश्वासन दिया है कि बजट का प्रावधान होते ही डंगा लगवा दिया जाएगा। विश्वकर्मा मंदिर के पास डंगा लगाने के लिए 99 फीसदी काम पूरा हो चुका है और जल्द यहां काम शुरू करवा दिया जाएगा।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group