Loading...

यात्रियों की भीड़ को देखते हुए एचआरटीसी ने चलाई 18 विशेष बसें

By NEHA Published: 5 Nov 2024, 10:11 AM | Updated: 5 Nov 2024, 10:11 AM 1 min read

यात्रियों की भीड़ को देखते हुए एचआरटीसी का विशेष बस सेवा

HNN/कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश राज्य परिवहन निगम (एचआरटीसी) के धर्मशाला मंडल ने सोमवार को यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 18 विशेष बसें चलाईं। इन बसों का संचालन चंडीगढ़ और बद्दी रूट पर किया गया, ताकि यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचने में आसानी हो।

एचआरटीसी के अनुसार, दिवाली और भैयादूज के बाद सोमवार को भी यात्रियों की संख्या अधिक रही। लोग अपने-अपने कार्यस्थलों के लिए लौटने के लिए सोमवार को भी निकले। एकाएक यात्रियों की डिमांड को देखते हुए निगम ने विशेष बसों का संचालन किया। इसमें जोगिंद्रनगर और पालमपुर डिपो से एक-एक विशेष बस चंडीगढ़ रूट पर चलाई गई।

डीएम एचआरटीसी धर्मशाला पंकज चड्डा ने बताया कि सोमवार को भी यात्रियों की संख्या बढ़ने और डिमांड के चलते चंडीगढ़ और बद्दी के लिए 18 विशेष बसें चलाई गईं। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए निगम हर संभव प्रयास कर रहा है।