Loading...

लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत टेंट, मेज व कुर्सी आदि के लिए मोहरबंद निविदाएं आमंत्रित..

By Ankita Published: 19 Mar 2024, 2:44 PM | Updated: 19 Mar 2024, 2:51 PM 1 min read

HNN/ सोलन

लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत मतगणना, प्रशिक्षण तथा बैठक के लिए प्रतिदिन आधार पर टेंट, मेज तथा कुर्सी इत्यादि सामान के लिए प्रतिष्ठित फर्मों से मोहरबंद निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।

ये निविदाएं 21 मार्च की प्रातः 11.30 बजे तक अतिरिक्त उपायुक्त सोलन के कार्यालय में दी जा सकती हैं। निविदाएं इसी दिन सायं 3.00 बजे खोली जाएंगी।

इस संबंध में किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में अतिरिक्त उपायुक्त का निर्णय अंतिम होगा। इच्छुक फर्म द्वारा वेबसाइट पर निविदा से संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।