Loading...

वार्ड मेंबर को लड़ाई में बीच-बचाव करना पड़ा महंगा, ऐसे मिली दर्दनाक मौत….

Ankita • 17 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा में विधानसभा जसवां प्रागपुर के तहत नारी पंचायत में लड़ाई में बीच-बचाव करने आए वार्ड मेंबर की गर्म पानी में गिरने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान सुरिन्द्र सिंह (62) पुत्र अनंत राम के रूप में हुई है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत नारी में जुल्फी राम के घर में प्रोग्राम चला हुआ था व लोग खाना खाने आ रहे थे। इस दौरान बातों-बातों में सूरजन सिंह (35) पुत्र जुल्फी राम की घर आए तिलक राज (73) से कहासुनी हो गई। इसी बीच वार्ड मेंबर सुरिन्द्र सिंह ने बीच-बचाव किया।

सूरजन सिंह व सुरिन्द्र सिंह में कहासुनी के बाद दोनों में झड़प होने में सुरिन्द्र सिंह पानी के खौलते पतीले में गिर गया। जिससे सुरिन्द्र सिंह का काफी शरीर झुलस गया। घटना के बाद उसे तुरंत अमृतसर मेडिकल कालेज ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने मामले की पुष्टि की है।