विधानसभा शीत सत्र में भोजनावकाश के दौरान कांग्रेस विधायकों और मंत्रियों ने सदन के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

By हिमांचलनाउ डेस्क नाहन Published: 3 Dec 2025, 2:37 PM | Updated: 3 Dec 2025, 2:38 PM 1 min read

शीतकालीन सत्र के दौरान बुधवार को भोजनावकाश के समय कांग्रेस विधायकों और मंत्रियों ने सदन के बाहर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में एनपीएस राशि वापसी, श्रम कानून वापसी और अन्य मांगों को प्रमुखता से उठाया गया।

शिमला

भोजनावकाश में कांग्रेस विधायकों-मंत्रियों का विरोध प्रदर्शन
प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान बुधवार को भोजनावकाश में कांग्रेस विधायकों और मंत्रियों ने सदन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर आवाज बुलंद की। प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य एनपीएस राशि की वापसी और श्रम कानून को वापस लेने की मांग को उठाना था।

एनपीएस राशि वापसी और श्रम कानून पर सरकार को घेरा
कांग्रेस विधायकों ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार कर्मचारियों की एनपीएस राशि जारी नहीं कर रही है, जिससे राज्य के कर्मचारियों में असंतोष है। विधायकों ने कहा कि कर्मचारियों की जमा की गई राशि तुरंत राज्य को वापस मिलनी चाहिए ताकि सरकार अपने वादे के अनुसार ओपीएस बहाल कर सके।

नेता प्रतिपक्ष के बयान पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बार-बार यह संकेत दे रहे हैं कि सत्ता में आते ही वे कांग्रेस सरकार की पहली कैबिनेट के फैसलों की समीक्षा करेंगे। कांग्रेस ने इसे ओपीएस को कमजोर करने की कोशिश बताया। विधायकों ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने कर्मचारियों के हित में ओपीएस बहाली का निर्णय पहली कैबिनेट में लिया था, जिसे किसी भी स्थिति में वापस नहीं किया जा सकता।