विधायक के फर्जी अकाउंट से सोशल मीडिया पर डाली जेपी नड्डा की मौत की खबर
HNN/ बिलासपुर
हिमाचल प्रदेश में किन्हीं शरारती तत्वों द्वारा झंडूता से बीजेपी विधायक जीत राम कटवाल का फर्जी फेसबुक अकाउंट बना दिया गया है। इतना ही नहीं यह फर्जी अकाउंट बनाकर शरारती तत्वों ने जेपी नड्डा के मौत की खबर भी पोस्ट कर दी है।
बीजेपी विधायक जीत राम कटवाल के सोशल मीडिया हैंडलर द्वारा झंडूता थाने में इस बाबत शिकायत दर्ज करवाई गई हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में अली है।
पुलिस को दी गई शिकायत में झंडूता निवासी राहुल चंदेल ने बताया है कि वह झंडूता भाजपा का सोशल मीडिया संयोजक है। स्थानीय विधायक का सोशल मीडिया अकाउंट भी चलाता है। उन्होंने कहा कि विधायक ने उन्हें फोन पर इस फर्जी अकाउंट की जानकारी भी दी और स्क्रीन शॉट भी भेजे। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने खबर की पुष्टि की है।